Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

CM योगी आदित्यानाथ ने अयोध्या में किया श्रीराम की मूर्ति का अनावरण

नई दिल्ली (07 जून): देश में लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ पहली बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम की 7 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया।

बता दें कि 7 फीट की इस प्रतिमा को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसे संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। इस मूर्ति को कार्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से 35 लाख में खरीदी गई है।

भगवान राम की यह प्रतिमा देखने में काफी आकर्षक है। इसे काष्ठ कला की एक दुर्लभ कृति माना जा रहा है। फिलहाल, प्रतिमा का अनावरण अस्थाई स्थल पर कराया गया है। बाद में लाइब्रेरी में स्थाई प्लैटफॉर्म बन जाने पर इसे वहां स्थापित कर दिया जाएगा। जन्मोत्सव समारोह 14 जून तक चलेगा।

 इसके बाद 15 जून को एक धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें राम मंदिर को लेकर रणनीति तय की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, योगी कैरेबियन देशों की रामलीला यात्रा’अयोध्या की पुरातात्विक रिपोर्ट, थारुओं की कला एवं संस्कृति’ और अवध की लोक चित्रकला पुस्तक का भी लोकार्पण करेंगे।

इस दौरान वह मूर्तिकारों, चित्रकारों और साहित्यकारों को सम्मानित भी करेंगे।आपको बता दें कि रामनगरी में विश्व की सबसे ऊंची 221 मीटर की भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है।इसमें सरयू किनारे 222 लोगों की 28.2864 हेक्टेयर भूमि ली जानी है। पर्यटन विभाग की ओर से भूमि के अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

/

संसद सत्र से पहले शिवसेना अध्यक्ष अपने सांसदों को करायेंगे अयोध्या में रामलला का दर्शन………..

Related Articles

Back to top button
Close