खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

अंतिम समय में ठाणे मनपा के महापौर पद से भाजपा ने नाम लिया वापस.

Maharashtra. मुम्बई, 06 मार्च = मुम्बई मनपा के बाद ठाणे मनपा के महापौर व उप महापौर पद से भाजपा ने प्रत्याशियों का नाम वापस ले लिया है। ठाणे भाजपा अध्यक्ष संदीप लेले ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के आदेश के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा सिंह और मुकेश मोकाशी ने अपना नाम वापस ले लिया है।

गौरतलब है कि मुम्बई मनपा में शिवसेना से मात्र दो नगरसेवक भाजपा के कम चुने गए थे। अंतिम समय तक यह कयास लगाया जा रहा था कि भाजपा महापौर व उप महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगी, पर अंतिम समय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लड़ाई से बाहर होने का निर्णय ले लिया। इसी के साथ अब ठाणे मनपा में जहां शिवसेना को बहुमत मिला था, वहां पर भाजपा ने पहले अपने महापौर पद के लिए आशा सिंह व उपमहापौर पद के लिए मुकेश मोकाशी को अपना प्रत्याशी बनाया था और अब वहां से भी वरिष्ठ नेताओं के आदेश के बाद अपनी उम्मीदवारी को वापस ले लिया है।

ये भी पढ़े : सांगली : नाले में 19 कन्याभ्रूण मिलने से फैली सनसनी !

उल्लेखनीय है कि शिवसेना ने मिनाक्षी शिंदे को महापौर का तो रमाकांत मढवी को उप महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के प्रत्याशियों ने तो अपना नाम वापस ले लिया है तो पार्टी के नवनिर्वाचित नगरसेवक किसे अपना समर्थन देंगे। यह स्पष्ट नहीं हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close