खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कांग्रेस नेता राणे के पोस्टर में मुख्यमंत्री व गडकरी

मुंबई, 23 जून = मुंबई-गोवा महामार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम में जहां कांग्रेस नेता नारायण राणे को भी आमंत्रित किया गया है, वहीं राणे के पोस्टर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर में कांग्रेस का कहीं कोई उल्लेख नहीं है पर पोस्टर में स्वागतोस्क पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र व विधायक (आमदार) विधान परिषद का उल्लेखित किया गया है।

आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे व कांग्रेस नेता नारायण राणे के एक मंच पर आने की संभावना जताई जा रही है, यदि ऐसा होता है तो शिवसेना छोड़ने के बाद दोनों नेता एक मंच पर पहली बार दिखाई देंगे।

महाराष्ट्र : किसानों के एक लाख रुपये का कर्ज माफ

सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल मेें मुंबई-गोवा महामार्ग के चौपदरीकरण के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार, 23 जून को किया गया है। यह भूमिपूजन कार्यक्रम केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों होगा। वहीं इस कार्यक्रम में शिवसेना अध्यक्ष उदधव ठाकरे को आमंत्रित किया गया है। राजशिष्टाचार के अनुसार जिले के स्थानीय विधायक नितेश राणे और विधान परिषद के सदस्य (विधायक) नारायण राणे भी आमंत्रित हैं।

Related Articles

Back to top button
Close