खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुलिस ने सात माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया

मुंबई, 06 दिसम्बर (हि.स.)। गढ़चिरौली में नक्सलियों के चल रहे ऐन पीएलजीए सप्ताह के दौरान पुलिस ने माओवादी (नक्सल) विरोधी अभियान चलाकर बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सात माओवादियों को मार गिराया। इसमें पांच महिला व दो पुरुष का समावेश है। पुलिस और माओवादियों को खोजने में लगी हुई है।

गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि माओवादियों द्वारा ऐन पीएलजीए सप्ताह का आयोजन किया गया है। इसी आयोजन के दौरान पुलिस ने माओवादी विरोधी अभियान चलाकर बुधवार की सुबह एक मुठभेड़ में में सात माओवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस अन्य माओवादियों को खोजने में जोर-शोर से लगी हुई है। गढ़चिरौली के सिरोंचा तहसील के झिंगानूर उप पुलिस थाना अंतर्गत जंगल में माओवादियों के शिविर चलने की जानकारी पुलिस को मिली थी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस का सी-60 पथक सुबह-सुबह जंगल में मोर्चा लेने पहुंच गया। माओवादियों को जैसे भनक लगी की पुलिस आ चुकी है, वैसे ही उसने पुलिस बल पर निशाना साधते हुए फायरिंग करना शुरू कर दिया। माओवादियों की गोलीबारी का जवाब पुलिस ने गोलीबारी से ही दिया और पुलिस ने सात माओवादियों को मौत के घाट उतार दिया। 

Related Articles

Back to top button
Close