खबरे

बंगले की की वजह से ऋषि कपूर के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई, 02 जून = अपने बांद्रा स्थित बंगले की जगह बिल्डिंग बनाने की योजना में वहां के पेड़ों की गैरकानूनी तरीके से कटाई को लेकर ऋषि कपूर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। खार पुलिस स्टेशन में ये केस दर्ज हुआ है। ऋषि कपूर के साथ-साथ उनके इस प्रोजेक्ट की कॉन्ट्रेक्टर कंपनी को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है। महानगरपालिका ने पेड़ों के बचाव के लिए बनाए गए कानूनों की कई धाराओं के तहत ये केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस केस में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

‘देसी गर्ल’ प्रियंका की ‘बेवॉच’ देखकर कम हो जाएगी दर्शकों की दिलचस्पी !

यह पूरा मामला बांद्रा के पाली हिल इलाके में ऋषि कपूर के बंगले कृष्णाराज का है, जिसे तोड़कर वहां बहुमंजिला बिल्डिंग बनाने का काम हो रहा है और इसके लिए एक बड़ी कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है। बताया जाता है कि ऋषि कपूर ने मनपा में पेड़ों को लेकर निवेदन दिया था, जिसके आधार पर उनको पेड़ों की टहनियों को कम करने की इजाजत दी गई थी। कहा जाता है कि अवैध रूप से वहां के पेड़ों को जड़ सहित काट दिया गया। जब मनपा को इसकी जानकारी मिली, तो ऋषि कपूर को तुरंत नोटिस जारी किया गया। ऋषि कपूर ने इसकी जिम्मेदारी कॉन्ट्रेक्टर पर डालते हुए मनपा की ओर से लगाए गए फाइन को भरने पर सहमति दे दी थी। साथ ही कॉन्ट्रेक्टर को भी फाइन भरने के लिए कहा था।

कमजोर निर्देशन की शिकार है फिल्म ‘डियर माया’

बताया जाता है कि मनपा ऋषि कपूर की इस सफाई से संतुष्ट नही हुई और उनके खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला किया गया। ऋषि कपूर खुद को इस मामले में बेकसूर मानते हैं। उनका कहना है कि पेड़ों को कम करने के लिए मनपा से मंजूरी ली गई थी और पेड़ों को समूल काटने का काम बिल्डर ने किया, जिसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी। अपने खिलाफ केस दर्ज होने को लेकर ऋषि कपूर की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button
Close