Home Sliderदेशनई दिल्ली

मोदी सरकार संसद को बना रही हैं कमजोर : सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 20 नवम्बर : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज केंद्र की मोदी सरकार पर संसद को कमजोर करने के गम्भीर आरोप लगाए। सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि आज देश में हालात बड़े गम्भीर हो गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा संसद को लगातार कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार शीतकालीन सत्र को टाल कर संवैधानिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा रही है।

सोनिया गांधी ने ये बात कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) की बैठक के दौरान अपने सम्बोधन में कही। सोनिया ने कहा, ‘गुजरात विधानसभा चुनाव साढ़े छह करोड़ गुजरातियों और भाजपा के बीच हैं। कांग्रेस एक मात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है, जो पूरे देश में लोकतंत्र बनाये रखने का कार्य करती है। कांग्रेस ने सदैव प्रजातन्त्र के अनुसार कार्य किया लेकिन आज सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्य कर रही है।’ सोनिया ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कहा, ‘योगी अब सत्ता के भोगी बन गए हैं। उन्हें गरीबों से बदबू आती है| इसलिए आजकल इत्र लगाकर वे गरीबों से मिल रहे हैं।

कांग्रेस में अब राहुल राज, 19 दिसम्बर को संभालेंगे अध्यक्ष पद की कमान

हर व्यक्ति सत्ता को हजम नहीं कर पाता है।’ उल्लेखनीय है कि सीडब्लूसी बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद पर उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी का कार्यक्रम पारित कर दिया गया है। आगामी 11 दिसम्बर तक अगर राहुल के अलावा किसी ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन नहीं किया तो निर्विरोध रूप से उन्हें अध्यक्ष पद की कमान दे दी जाएगी। अगर कोई अन्य भी आवेदन करता है तो 16 दिसम्बर को मतदान होगा और 19 दिसम्बर को परिणाम जारी होंगे । हालांकि उम्मीद की जा रही है कि राहुल की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी लगभग तय है। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close