Home Sliderदेशनई दिल्ली

यूएस पहुंचीं सुषमा स्वराज, यूएन असेम्बली को करेंगी संबोधित

नई दिल्ली, 18 सितम्बर : केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) पहुंच गई हैं। स्वराज वहां संयुक्त राष्ट्र आम सभा की 72वीं बैठक में हिस्सा लेंगी और भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र आम सभा को संबोधित करेंगी। 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री यूएस के शहर न्यूयार्क पहुंचीं, जहां हवाई अड्डे पर अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैय्यद अकबररूद्दीन ने उनका स्वागत किया। उसके बाद सुषमा स्वराज लोट्टे न्यूयार्क पैलेस गई, जहां इस दौरान कई बैठकें होनी है। 

नम आंखों से दी जा रही मार्शल अर्जन सिंह को अंतिम विदाई

विदेश मंत्रालय के मुताबिक सुषमा स्वराज 23 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र आम सभा को संबोधित करेंगी। इसके अलावा स्वराज करीब 20 द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगी। 

Related Articles

Back to top button
Close