खबरे

रेखा त्रिपाठी और विशाल भगत ने किया किन्नरों का सम्मान, उनका हक़ दिलाने का कर रहे हैं भगीरथ प्रयास

मुंबई : श्री महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट सार्वजनिक नवरात्रौत्सव में आयोजित महाआरती और प्रसाद विरतण कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती रेखा आर. त्रिपाठी और महामंत्री विशाल भगत ने किन्नरों को वस्त्र, मोमेंटो और श्रीफल देकर सम्मानित किया है। आई जी किशन परकाश जी को भी सम्मान दिया गया, उन्होंने विदेश में भारत का नाम किया है। उन्होंने किन्नरों के हित में किये जा रहे कार्य की सराहना करते हुए हर तरह से सहयोग देने का वचन दिया।
यह सम्मान कार्यक्रम मुंबई के ग्रांट रोड (पूर्व), पार्सल डिपो के पास विशाल पंडाल में किया गया। किन्नर सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री रामदास आठवले, मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार, आमदार मुंबई राज के पुरोहित, प्रदेश मंत्री धर्मेंद्रनाथ ठाकुर, आई जी किशन प्रकाश उपस्थित थे। उन्होंने किन्नर समुदाय को हर प्रकार की सुविधा और उनका हक़ दिलाने की बात जोर दिया।
तृपंथी (किन्नर) को सामूहिक सम्मान देने व दिलाने और उनके हक़ की लड़ाई लड़ने जैसे साहसिक कार्य के लिए रेखा त्रिपाठी और विशाल भगत की ना सिर्फ सराहना की बल्कि उन्हें पूरा पूरा सहयोग देने का वचन भी दिए। ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती रेखा आर. त्रिपाठी और महामंत्री विशाल भगत के साथ कोषाध्यक्ष नागेश्वर मिश्रा, कार्याध्यक्ष दिलीप सोनी के देखरेख में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। स्थानीय जन समूह का भी बहुत सहयोग मिला।

Related Articles

Back to top button
Close