Home Sliderदेशनई दिल्ली

शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

जम्मू, 15 नवम्बर (हि.स.)। जम्मू संभाग के पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाक ने शाहपुर सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बना भारी गोलीबारी के साथ साथ मोर्टार भी दाग रहा है।

भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाक द्वारा की जा रही गोलीबारी में अब तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

Related Articles

Back to top button
Close