उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा विश्वनाथगंज मानधाता मार्ग

Uttar Pradesh.प्रतापगढ, 09 मार्च=  जिले के विश्वनाथगंज विधानसभा में विकास की क्या स्तिथि है इसे वहां की सड़कों व अन्य व्यवस्थाओं से समझा जा सकता है। विश्वनाथगंज मानधाता मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है जो विकासखंड मानधाता का मुख्य मार्ग है। यह मार्ग इलाहाबाद फैजाबाद मार्ग से मानधाता मोड़ से निकला हुआ है। इस मार्ग को खराब हुए लगभग 4 वर्ष हो गए हैं।

विधानसभा का चुनाव संपन्न हो गया है, समस्त पार्टी के चुनाव लड़ रहे नेताओं की लग्जरी गाड़ियां इसी रोड से होकर निकली हैं। इतना ही नहीं पुलिस विभाग के अधिकारी जिला प्रशासन के अधिकारी एवं चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी कर्मचारीगण इसी मार्ग से जाकर चुनाव को सम्पन्न कराया है। रही बात गरीब जनता जनार्दन की उनकी फरियाद को सुने कौन? सुनने वाला भी अब आगामी 11 मार्च का इंतजार करने के बाद ही मिलेगा।

रही बात भाजपा, अपना दल के सांसद की तो विधानसभा का चुनाव बीत गया सांसद जी का कहीं दर्शन नहीं हुआ है जबकि यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनवाया गया था। बकुलाही नदी पर बना गजहरा जंगल में पुल टूट जाने की वजह से इस मार्ग की हालत अत्यंत गड्ढों में तब्दील हो गई है।

ये भी पढ़े : यूपी चुनाव :  किसकी बनेगी सरकार ?

गजहरा जंगल में बकुलाही नदी पर नया पुल तो बन गया और पुल चालू भी हो गया परंतु विश्वनाथ गंज मानधाता मार्ग आज भी अपनी बदहाली पर रो रहा है। जहां तक बात इस मार्ग को बनवाने की है तो आने वाला वक्त बताएगा कि इस मार्ग को किस राजनेता के द्वारा बनवाया जाएगा। जनता इसी उम्मीद के साथ निर्माण का रास्ता देख रही है।

Related Articles

Back to top button
Close