उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

अपराधी गोली चलाएगें तो सख्ती से निपटेगी पुलिस: ओपी सिंह

लखनऊ, 23 जनवरी (हि.स.)। कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस निरंतर काम कर रही है। अगर अपराधी सामने आएंगे, गोली चलाएंगे तो पुलिस उनसे सख्ती से निपेटेगी। यह कहना है उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह का। 
1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक का पद ग्रहण कर लिया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक पत्रकारों से रुबरु हुए। उन्होंने बातचीत में कहा कि प्रदेश पुलिस का मुखिया बनना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। मैं एक बहुत ही अच्छे पुलिस बल का मुखिया बनाया गया हूं। जिसका अपना एक इतिहास रहा हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां है। इन चुनौती का सामना करने के लिए हमारे पास बेहतर पुलिस ऑफसर मौजूद है। 

लखनऊ और कानपुर सहित अन्य प्रदेशों में हुई आपराधिक घटना को लेकर उन्होंने कहा कि समाज में अपराध होते रहते हैं, लेकिन इन अपराधों को पुलिस कितनी जल्द ही काबू कर लेती है यह सबसे अहम बात है। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हम अपनी पुलिस टीम के साथ अथक प्रयास करेंगे। हमें प्रदेश की जनता का भरोसा जीतना होगा।

पुलिस सख्ती से निपटेगी 

कानून व्यवस्था को बनाये व अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए प्रदेश में चल रहे एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि अपराधी सामने आएंगे, गोली चलाएंगे तो पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। जनता में अपना विश्वास बनाये रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा महिलाओं, कमज़ोर वर्ग के लोगों को सुरक्षा देना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल में रहेगा। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर रही है, हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी ऐसा ही रहेगा। पुलिस की सर्विस, रिस्पांस टाईम को हम सुधारने का काम करेंगे। 

सर्वोच्च न्यायलाय के आदेश का होगा पालन 

पद्मावत फिल्म को प्रदेश में लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट और सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गयी है। 25 जनवरी से फिल्म रिलीज भी होनी है, लेकिन प्रदेश में जिस तरह से इसका विरोध हो रहा है। उससे निपटने के लिए हमारी पुलिस काम कर रही है। सर्वोच्च न्यायलाय के आदेश का पालन किया जायेगा और विरोध करने वालों से सख्ती से निपेटगा जायेगा। 

पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू हो

जिस तरह प्रदेश में अपराध हो रहा है। उससे निपटने के लिए हमारी टीम बेहतर काम भी कर रही है। पुलिस को और बल देने के लिए अगर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरी लागू हो जाती है, तो पुलिस के लिए बेहतर होगा। हम यह चाहते हैं कि प्रदेश में पुलिस कमिश्नरी लागू हो।

सड़क सुरक्षा अहम मुद्दा 

डीजीपी ने कहा कि राजधानी सहित प्रमुख शहरों में ट्रैफिक समस्या देखने को मिलती है। सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक यहां पर महत्वपूर्ण मुद्दा है। हम इन सभी भी बेहतर कार्ययोजना के साथ काम करेंगे। हम पूरी भावना से काम करेंगे। हमारे पास काफी अच्छे पुलिस ऑफिसर्स हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close