Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

अब टोल टैक्स पार करते ही कट जाएंगे खाते से पैसे, रुकने का झंझट नहीं

नई दिल्ली (ईएमएस)। जल्दी ही आपको किसी टोल टैक्स पर रुक कर टैक्स अदा नहीं करना होगा। जैसे ही आपने टोल टैक्स पार किया, आपके एकाउन्ट से अपने आप पैसे कट जाएंगे। फिलहाल यह व्यवस्था दक्षिण कोरिया में है। भारत में इसे शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

मई में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं। उनके भारत आगमन पर इस नई व्यवस्था पर एमओयू साइन होना है। जमीन मिलने के बाद खेड़कीदौला टोल प्लाजा शिफ्ट कर आठ दिन में निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने गुड़गांव के सेक्टर 29 में आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि गुड़गांव होते हुए दिल्ली से अलवर-सवाई माधोपुर-वडोदरा के रास्ते मुंबई तक एक्सप्रेस हाइवे बनाया जाएगा। इसके पहले फेज में बडोदरा से मुंबई तक के मार्ग पर लगभग 44 हजार करोड़ के टेंडर हो चुके हैं। इस एक्सप्रेसवे पर लगभग एक लाख करोड़ का खर्च आएगा।

आखिर कहां गायब हो गए दो हजार के नोट , 2000 रुपये के नोटों की कमी पर …….

हाईवे बनने से दिल्ली-मुंबई के बीच दूरी कम हो जाएगी और इससे गुड़गांव के लोगों को भी फायदा होगा। एनएच-8 पर शंकर चौक के पास एंबियंस मॉल की तरफ जाने के लिए फ्लाइओवर बनाया जाएगा जिस पर लगभग 170 करोड़ खर्च होंगे। हीरो होंडा चौक पर अंडरपास का कार्य भी लगभग पूरा होने को है। इसके अलावा, गुड़गांव -महरौली रोड का भी विकास करने की योजना है। दिल्ली का नया रिंग रोड तैयार होने के बाद दिल्ली और गुड़गांव की ट्रैफिक जाम की 50 प्रतिशत समस्या वैसे ही दूर हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close