Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

आज देशभर के डॉक्‍टर हड़ताल पर

नई दिल्ली, 06 जून = देशभर के डॉक्‍टर आज मंगलवार को हड़ताल पर हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नीतियों के खिलाफ इस हड़ताल का ऐलान किया है। इसी सिलसिले में डॉक्टर दिल्ली में राजघाट पर एक एकत्रित होकर वहां से एप्रिन पहनकर पैदल मार्च करते हुए इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे।

हालांकि राहत की बात यह है कि ये हड़ताल मात्र चार घंटे ही रहेगी। इसके साथ ही हड़ताल के दौरान इमरजेंसी डिपार्टमेंट खुले रहेंगे और वहां मरीजों के सेवाएं मिलती रहेंगी। दोपहर बाद स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी।

पेरिस के जलवायु समझौते पर ट्रम्प का बयान चौंकाने वाला: केंद्रीय गृह मंत्री

आईएमए की मांगें हैं कि हॉस्पिटल, डॉक्टर और मेडिकल सेक्टर पर हिंसा के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए। डॉक्टर और उनके चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों के रजिस्ट्रेशन सिंगल विंडो से किया जाए। लाइसेंस राज समाप्त किए जाए। एमसीआई को भंग करने से बेहतर उसमें सुधार किया जाए। नेशनल एक्जिट टेस्ट के प्रस्ताव को खारिज कर एक समान फाइनल एमबीबीएस परीक्षा कराई जाए। केवल जेनरिक दवाओं को लिखने की बाध्यता न हो। जेनरिक और ब्रांडेड दवाओं के मूल्य में ज्यादा अंतर न हो। स्वास्थ्य बजट को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 2.5 प्रतिशत किया जाए। डॉक्टरों को इलाज और जांच लिखने की पेशेवर स्वतंत्रता मिले। एक हफ्ते के अंदर इंटरमिनिस्ट्रियल कमिटी के रिपोर्ट पर लागू किया जाए।

Related Articles

Back to top button
Close