Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

अमरनाथ हमला : खुफिया जानकारी के बावजूद चूक कैसे : कांग्रेस

नई दिल्ली, 11 जुलाई : कांग्रेस ने अमरनाथ हमले पर मोदी सरकार को घेरते हुए सवाल किया है कि खुफिया जानकारी होने के बावजूद केंद्र सरकार हमले को रोकने में असफल क्यों रही? 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, खुफिया जानकारी होने के बावजूद केंद्र सरकार हमले को रोकने में असफल क्यों रही? केंद्र ने इसे रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाया?’ 
इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अमरनाथ हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए सोमवार देर रात हमले के बाद कहा था कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। 

अमरनाथ यात्रा पर हमले की उपराष्ट्रपति ने की निंदा

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जब हमले की आशंका जून माह में ही थी तो सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।

दरअसल सोमवार रात 8:20 बजे जम्मू कश्मीर के अनन्तनाग के बटेंगु स्थान पर आतंकवादियों ने गुजरात के वलसाड जनपद के यात्रियों पर हमला किया जिसमे 07 की मौत और 22 जख्मी हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close