Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

ब्रिटेन की महारानी ने हैरी को बनाया कॉमनवेल्थ का यूथ एंबेसडर

लंदन (ईएमएस)। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पौत्र प्रिंस हैरी को कॉमनवेल्थ का यूथ एंबेसडर नियुक्त किया है। नई भूमिका के तहत प्रिंस युवाओं को चुनौतियों से लड़ने के लिए पुराने ब्रिटिश उपनिवेशों के नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। लंदन में होने वाले राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्रप्रमुखों के सम्मेलन में आपसी नेटवर्क को और मजबूत करने पर बल दिया जाएगा। इस सम्मेलन से पहले प्रिंस हैरी को यह पदभार सौंपा गया है।

बंकिघम पैलेस से जारी एक बयान में कहा गया है, राष्ट्रमंडल देशों के 60 प्रतिशत से अधिक लोग 30 वर्ष से कम उम्र के हैं। प्रिंस हैरी युवाओं और युवा नेताओं को जोड़ने वाली कड़ी का निर्माण करेंगे। उन्हें प्रोत्साहित करेंगे कि नई पीढ़ी अपनी सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए राष्ट्रमंडल देशों के बनाए प्लेटफार्म का प्रयोग करे। 33 वर्षीय हैरी ब्रिटिश राजशाही के पांचवें नंबर के उत्तराधिकारी हैं। वह 19 मई को अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल से शादी करने वाले हैं। हैरी हमेशा ही राजशाही को आधुनिक और प्रासंगिक रूप देने के समर्थक रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close