Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

अयोध्या मथुरा काशी में विपक्षियों का सूपड़ा हुआ साफ , नमो-नमो की लहर.

Uttar Pradesh.लखनऊ, 11 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इस बार सबसे चैंकाने वाला परिणाम सामने आया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस चुनाव में 1991 की राम लहर से भी बड़ी लहर देखने को मिली। इसी का परिणाम यह रहा कि प्रदेश की तीनों प्रमुख धार्मिक नगरी अयोध्या मथुरा और काशी से विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा ही साफ हो गया। फैजाबाद जनपद की पांच विधानसभाओं में से पांचों पर भाजपा का परचम फहराया है। इसी प्रकार भगवान भोलेनाथ की नगरी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं।

अयोध्या मथुरा और काशी के परिणाम से यह स्पष्ट है कि इस बार के चुनाव में मोदी की विकासवादी सोच और हिन्दुत्व के मुद्दे पर प्रखरता का ही परिणाम रहा कि भाजपा को यूपी में पूर्ण बहुमत मिला।
फैजाबाद जनपद की पांच विधानसभाएं जिसमें अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली से रामचन्द्र यादव, मिल्कीपुर से बाबा गोरखनाथ,

गोसाईंगंज से खब्बू तिवारी और बीकापुर से शोभा सिंह चैहान ने जीत दर्ज की है।

फैजाबाद की अयोध्या विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा सरकार में मंत्री तेज नारायण पाण्डेय को हराया है। वहीं मिल्कीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के युवा प्रत्याशी बाबा गोरखनाथ ने कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद को हरा दिया है। इसी प्रकार रूदौली विधानसभा से भाजपा के विधायक रामचन्द्र यादव ने रूदौली विधानसभा से दूसरी बार पार्टी का परचम फहराया है। रामचन्द्र यादव ने सपा के अब्बास अली जैदी रूश्दी मियां को हराया है। वहीं बीकापुर से स्व. मुन्ना सिंह चैहान की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी शोभा सिंह चैहान ने सपा विधायक आनन्द सेन यादव को हराया है। इसी प्रकार गोसाईंगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी खब्बू तिवारी ने सपा के अभय सिंह को हरा दिया है।

ये भी पढ़े : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम पाल , जमानत भी नहीं बचा सके

इसी तरह वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों में भी भगवा परचम फहरा। वाराणसी कैंट सीट पर टिकट बंटवारे के बाद विरोध का सामना करने वाले सौरभ श्रीवास्तव ने कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को हराया है। यहां तीसरे स्थान पर बसपा के रिजवान अहमद रहे। वाराणसी उत्तरी में त्रिकोणीय लड़ाई मानी जा रही थी लेकिन परिणाम में भाजपा के रवीन्द्र जायसवाल ने बड़े अंतर से कांग्रेस के हाजी अब्दुल समद अंसारी को हराया। तीसरे नम्बर पर बसपा के सुजीत कुमार मौर्या रहे।

वाराणसी दक्षिणी से डॉ नीलकण्ठ तिवारी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद डॉ राजेश कुमार मिश्रा को मात दी है। तीसरे नम्बर पर बसपा के राकेश त्रिपाठी रहे। इसी प्रकार रोहनिया में सुरेन्द्र नारायण सिंह ने जीत दर्ज की है। भाजपा के सुरेन्द्र नारायण सिंह औढ़े ने सपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक महेन्द्र सिंह पटेल को हराया है। तीसरे नम्बर पर बसपा के प्रमोद कुमार सिंह रहे। सेवापुरी में अपना दल के नील रतन पटेल नीलू ने सपा के दिग्गज नेता एवं राज्य मंत्री रहे सुरेन्द्र पटेल को हराया है। यहां तीसरे स्थान पर बसपा के महेन्द्र कुमार पाण्डेय रहे।

वहीं पिण्डरा में भाजपा के डॉ अवधेश सिंह ने जीत दर्ज की है। भाजपा के डॉ अवधेश सिंह ने बसपा के बाबूलाल पटेल को हराया है। यहां सीटिंग विधायक कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर पहुंच गए। शहर से सटे शिवपुर सीट पर भाजपा के अनिल राजभर ने बड़े अंतर के साथ बसपा के आनंद मोहन उर्फ गुड्डू यादव को हराया है। बसपा के वीरेन्द्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सुरक्षित सीट अजगरा में भाजपा गठबंधन की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कैलाश नाथ सोनकर ने सपा के लालजी सोनकर को हराया है। सीटिंग विधायक बसपा के त्रिभुवन राम तीसरे स्थान पर चले गए।

मथुरा जिले की पांचों विधान सभा सीटों में से चार पर बीजेपी ने अपना परचम लहराया तथा एक बसपा की झोली में रही। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा को एक लाख एक हजार 161 वोटों से विजय तथा गोवर्धन विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर कारिन्दा सिंह 63 हजार 638 वोटों से विजयी, बलदेव विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश 13208 वोटों से विजयी, छाता विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी चैधरी लक्ष्मीनारायण 33000 वोटो से विजयी हुए हैं वहीं मांट विधान सभा से बसपा प्रत्याशी पंडित श्यामसुंदर शर्मा 435 वोटों से विजयी हुए है।

मथुरा विधान सभा के कांग्रेस-सपा प्रत्याशी प्रदीप माथुर को कुल 43,361 तथा बसपा के योगेश द्विवेदी को 42,200 तथा रालोद के डा. अशोक अग्रवाल को 31168 तथा निर्दलीय प्रत्याशियों को कुल 29080 वोट मिले है।

Related Articles

Back to top button
Close