खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

अहमदनगर-शिर्डी : पेड़ से टकराई स्कॉपियो, 8 की मौत !

मुंबई, 27 मई = अहमदनगर-शिर्डी रोड पर राहुरी के समीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिससे गाड़ी में सवार लोगों में से 6 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दो लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, अहमदनगर-शिर्डी रोड पर स्थित राहुरी फैक्ट्री से नगर की ओर आ रहे थे कि राहुरी में एस्सार पेट्रोल पंप के समीप यह स्कॉपियो पेड़ से टकराई और उसमें सवार आठों लोग मौत के आगोश में समा गए।

हत्या की साजिश रचने के आरोप में भाजपा नगरसेवक गिरफ्तार

मृतकों के नाम

मृतकों के नाम नाथा राजेंद्र डमाले, महेश विष्णु पवार, सुरेश एकनाथ खुले, अरुण विश्वनाथ थोरात, सतीश चंद्रभान शेलके, सतीश चंद्रसेन गोसावी, महेश विलास कोलसे और सचिन पंढरीनाथ ढगे है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने का कार्य किया, वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए अहमदनगर जिला अस्पताल भेजा।

Related Articles

Back to top button
Close