खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

हत्या की साजिश रचने के आरोप में भाजपा नगरसेवक गिरफ्तार

मुंबई, 27 मई (हि.स.)। नासिक में भाजपा नगरसेवक हेमंत शेट्टी को जालिंदर उगलमुगले नामक व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने 20 महीने बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि जालिंदर उगलमुगले की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था और उनसे पूछताछ के बाद अब नगरसेवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि नासिक का निवासी जालिंदर उगलमुगले एक अक्टूबर 2015 को लापता हो गया था। उगलमुगले के परिवारीजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराने के साथ आशंका व्यक्त की थी कि उसके साथ अनहोनी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी थी।

आकाशीय बिजली से गई तीन जानें, सात झुलसे

इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया और उनसे हुई पूछताछ के बाद हुए खुलासे के बाद पुलिस ने भाजपा नगरसेवक हेमंत शेट्टी को हत्या की साजिश रचने के आरोप में 20 महीने बाद शुक्रवार की रात को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button
Close