उत्तराखंडखबरेराज्य

आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतरी महिला कांग्रेस

देहरादून, 19 सितम्बर (हि.स.)। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार को लम्बे समय से धरने पर बैठी आन्दोलनरत आशा कार्यकर्ताओं को धरनास्थल पर जाकर समर्थन दिया। 

देहरादून के परे ग्राउण्ड में प्रदेशभर की आशा कार्यकत्रियां लम्बे समय से अपनी वेतन सम्बन्धी एवं अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। आंदोलरत कार्यकत्रियों के समर्थन में सोमवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पहुंचकर मुलाकात की तथा उन्हें महिला कांग्रेस की ओर से उनकी न्यायोचित मांगों के लिए समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए आशा कार्यकत्रियोंं के मानदेव में न्याय संगत बढ़ोतरी की थी तथा उनका मानदेय 2000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की थी परन्तु आज भाजपा सरकार ने उन्हें मिलने वाला मानदेय समाप्त करने का षड़यंत्र किया है जो न्याय संगत नहीं है। 

महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल में कमलेश रमन के अतिरिक्त प्रवक्ता पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, शिवा दुबे, मंजू बिष्ट आदि अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Related Articles

Back to top button
Close