खबरेमध्यप्रदेशराज्य

आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 101 दिव्यांग जोड़ों का होगा विवाह.

उज्जैन, 07 मार्च (हि.स.)। उज्जैन में मंगलवार को उस समय इतिहास रचा जाएगा, जब 101 दिव्यांग जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। विवाह के फेरे स्टेनफोर्ड स्कूल परिसर में प्रात: 10.30 से दोपहर 12 बजे तक होंगे। इसी परिसर में मुस्लिम जोड़ों के निकाह भी होंगे।

10703dli-1इसी के साथ उज्जैन में आज 101 दिव्यांग जोड़ों का एक साथ एक मंडप में विवाह कराने का विश्व रिकार्ड बन जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आशीर्वाद समारोह में शामिल होकर दिव्यांग जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

आशीर्वाद समारोह में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत भी शामिल होंगे, जिनके मार्गदर्शन में उक्त विवाह का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close