खबरेस्पोर्ट्स

हॉकी पंजाब ने हॉकी चंडीगढ़ के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला

बेंगलुरु, 13 मई= सातवीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप (पुरुष) ए डिवीजन के बेहद रोमांचक मुकाबले में हॉकी पंजाब ने हॉकी चंडीगढ़ के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला।

चंडीगढ़ ने पंजाब को चौंकाते हुए पहले हाफ की समाप्ति पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली और जीत की तरफ कदम बढ़ा दिये लेकिन दूसरे हाफ में पंजाब ने जैसे नींद से जागते हुए अपने खेल के स्तर को ऊपर उठाया और चंडीगढ़ के गोल करने के अवसर को नाकाम करने के अलावा उसने दो गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

फुटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर मुम्बई में, 35 खिलाड़ी होंगे शामिल

पंजाब के लिए दोनों गोल 67 वें और 69 वें मिनट में आये। दोनों टीमों की तरफ से अन्य कोई गोल नहीं हो सका और मैच 2-2 से ड्रा समाप्त रहा। अन्य मैचों में हॉकी ओड़शिा ने गंगपुर ओडिशा को 1-0 से ,हरियाणा ने मणिपुर को 3-0 और मध्य प्रदेश ने झारखंड को 5-0 के एकतरफा अंतर से पराजित किया।

Related Articles

Back to top button
Close