Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

आयकर विभाग ने कहा नीमो और चौकसी से जुड़े कागजात सुरक्षित

नई दिल्ली (ईएमएस)। आयकर विभाग ने ट्वीट करके जानकारी दी है की नीरव मोदी और चौकसी से जुड़े हुए सभी दस्तावेज विभाग के पास सुरक्षित हैं। शुक्रवार की रात को मुंबई की सिंधिया हाउस में आग लग गई थी। यहां पर आयकर विभाग का कार्यालय है। यहीं पर नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ जांच चल रही थी।

आयकर विभाग ने अपने ट्वीट में जानकारी देते हुए कहा किं जांच से जुड़े दस्तावेजों को इस घटना से पहले ही दूसरे भवन में पहुंचाया जा चुका था, सिंधिया हाउस में लगी आग से उनकी जांच में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आयकर विभाग ने आग लगने से किसके रिकार्ड नष्ट हुए हैं| इसकी जानकारी उजागर नहीं की है|

Related Articles

Back to top button
Close