Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

इलाहाबाद : क्रेन से हटाई गई नेहरू की मूर्ति , भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली (15 सितंबर): इलाहाबाद में नेहरू की मूर्ति को हटाने पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने इसे नेहरू का अपमान बताया है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बीजेपी नेहरू से नफरत करती है, लेकिन इस हदतक गिरकर काम नहीं करना चाहिए। वहीं प्रमोद तिवारी ने कहा है कि अगर उसी जगह पर नेहरू जी की प्रतिमा नहीं लगाई गई तो वो अनशन पर बैठेंगे और आंदोलन छेड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पंडित दिन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा भी लगी है उसको भी लगने दिया जाए।

इतना ही नहीं कांग्रेस का कहना है कि, ‘पंडित नेहरू से जुड़ी याददाश्त को धुमिल करने का षड़यंत्र मोदी जी और योगी जी की जोड़ी कर रही है। उनको यह समझ लेना चाहिए कि वे मूर्ति हटाने से इस देश की आत्मा से पंडित नेहरु जी को कभी नहीं हटा पाएंगे। मोदी जी और योगी यह जान लीजिए कि इस देश की जनता आपसे बड़ी है और आपको सजा देगी।’

कारगिल का ये योद्धा जूस की दुकान पर बर्तन धोने को था मजबूर , अब मिलेगी …….

वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि कुंभ मेले के लिए निर्माण कार्य के चलते मूर्ति को हटाया गया है। आपको बात दें कि  इलाहाबाद के बालसन चौराहे स्थित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति शुक्रवार सुबह हटा दी गई थी। इससे आहत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे और विरोध के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मूर्ति सौंदर्यीकरण के लिए अस्थायी रूप से हटाई गई है, जिसे कार्य पूरा होते ही वहां दोबारा स्थापित कर दिया जाएगा। इसके पीछे किसी राजनीतिक मंशा से उन्होंने इनकार किया।

Related Articles

Back to top button
Close