खबरे

भीगी सफेद साड़ी दिखीं गिजैल, याद आ गईं मंदाकिनी

मुंबई (ईएमएस)। अपने दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही ‘राम तेरी गंगा मैली’ आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। 1985 में रिलीज हुई इस फिल्म में मंदाकिनी ने गंगा का किरदार निभाया था। उनके अपोजिट राजीव कपूर लीड रोल में थे। वह फिल्म के डायरेक्टर राजकपूर के बेटे थे। फिल्म जितनी सफल रही, उतना ही फिल्म का विवादों से भी नाता रहा। कारण, फिल्म में कुछ बेहद बोल्ड सींन थे।

एक सीन में मंदाकिनी झरने के पास सफेद साड़ी में नहाते दिखाई गई थीं। दूसरा सीन बच्चे को स्तनपान कराने का था। अब फिल्म रीलिज होने के 33 साल बाद कुछ ऐसा हुआ कि सफेद साड़ी वाली मंदाकिनी याद आ गईं। एक्ट्रेस गिजैल ठकराल ने उनके आइकॉनिक पोज को ऐसे कॉपी किया कि लोग देखते रह गए। पहले बिग बॉस बाद में फिल्मों में नजर आने वाली गिजेल ठकराल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें इतनी बोल्ड हैं कि सफेद लिबास में ढंके होने के बावजूद गिजेल अपनी हॉटनेस से पानी में आग लगा रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button
Close