उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

उम्मीदवारों की खुफियागिरी रोकेगी फ्लाइंग स्कवायड टीम!

गोरखपुर, 11 नवम्बर (हि.स.)। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग सजग है। इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने को अब फ्लाइंग स्कवायड की गठन किया है। यह टीम नगर निकाय में चुनावी भाग्य की आजमाइश कर रहे उम्मीदवारों पर नजर रखते हुए उनकी खुफियागिरी करेगी। प्रत्याशियों की नुक्कड़ सभाओं, जनसभाओं, रैलियों आदि की वीडियोग्राफी करायेगी तथा सीडी तैयार कर प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता को उपलब्ध कराएगी।

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने को नगर निगम में 6 टीमें सक्रिय होंगी। नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए 9 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। ये टीमें उम्मीदवारों पर नजर रखेंगी। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगी। इस दौरान हुई कार्रवाईयों की रिपोर्टिंग हर दिन अपर जिलाधिकारी नगर और नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता को करेंगी।
इस संबंध में जिलाधिकारी राजीव रौतेला का कहना है कि फ्लाइंग स्कवायड का गठन कर दिया गया है। यह अपना कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करेगी।

मेरठ नगर निगम: आठ प्रत्याशियों में महापौर बनने की जद्दोजहद

इन क्षेत्रों में इनकी रहेगी नजर (नगर निगम)

-थाना कैन्ट क्षेत्र में सहायक नगर आयुक्त शशि भूषण, मो. नं.- 9565895798
-थाना कोतवाली क्षेत्र में अरूण कुमार गौड़, सहायक नगर आयुक्त, मो.- 7234957423
-थाना गोरखनाथ क्षेत्र में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागरपति त्रिपाठी, मो. 9453004147 
-थाना शाहपुर जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, मो. 9454457342, 
-थाना तिवारीपुर जिला कृषि अधिकारी अरविन्द चौधरी,मो.- 9415266880, 
-थाना राजघाट अश्विनी कुमार मिश्र, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, मो.- 9415621763
नगर पंचायत क्षेत्र
-थाना सहजनवा घनश्याम सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण इकाई, मो.- 7839891455, 
-नगर पंचायत पिपराइच, शशांक शेखर राय, तहसीलदार सदर (न्यायिक), मो.- 9454396235
-नगर पंचायत पीपीगंज, अशोक कुमार, अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत), मो.- 9415111825
-नगर पंचायत मुण्डेरा बाजार, अमृता यादव, नायब तहसीलदार, मो.- 9454416239, 
-नगर पंचायत बासगांव, नटबर सिंह, नायब तहसीलदार बांसगांव, मो.- 9616544848, 
-नगर पंचायत गोला बाजार, भीमचन्द, नायब तहसीलदार गोला, मो.- 9454416240, 
-नगर पंचायत बड़हलगंज, दिग्विजय सिंह, नायब तहसीलदार बड़हलगंज मो.- 9454416239
-नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल, संजीव कुमार दीक्षित, नायब तहसीलदार बड़हलगंज, मो.- 9454416232

Related Articles

Back to top button
Close