Home Sliderखबरेविदेश

एक महिला ने दिया 38 बच्चों को जन्म ,यह महिला है कि बच्चा पैदा करने कि मशीन !

कंपाला, 08 अक्टूबर : युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक्ट के कबिम्बिरी गांव की रहने वाली मरियम (37) ने अब तक 38 बच्चों को जन्म देकर अपने पिता के रिकार्ड के करीब पहुंच गई हैं। लोग उसे बच्चा पैदा करने वाली मशीन कहते हैं।

सबसे दिजलचस्प बात यह है कि मरियम ने अब तक 6 बार जुड़वां, 4 बार तिड़वां और 3 बार क्वाड्रप्लेट्स को जन्म दिया है। मात्र दो बार ही उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। 

मरियम का कहना है कि उनके पिता ने अलग-अलग महिलाओं से कुल 45 बच्चे पैदा किए थे। एक डॉक्टर के मुताबिक मरियम में भी अपने पिता के ही जीन्स आए हैं, जिसकी वजह से वह इतने बच्चों को जन्म दे पाई हैं। लोगों का कहना है कि बच्चे पैदा करने में मरियम अपने पिता रिकार्ड तोड़ देगी।

इस मामले में मरियम ने बताया कि जब बच्चों की संख्या ज्यादा होने लगी तो उन्होंने बर्थ कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर्स से भी सलाह ली थी, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अगर वह मां नहीं बनेंगी तो उनकी जान को खतरा हो सकता है, क्योंकि उनकी बॉडी में बहुत ज्यादा अंडे बनते हैं। हालांकि बहुत से डॉक्टरों का मानना है कि मरियम को गलत सलाह दी गई। अगर वह परिवार नियोजन के कुछ अन्य तरीकों को अपनाती तो गर्भधारण से बच सकती थीं। (हि.स.)।

आगे पढ़े : डॉक्टर ने अपने चैम्बर में लड़की से कैसे कि छेड़खानी, वीडियो हुआ वायरल, लड़की ने कहा ऐसे डॉक्टर से बच के रहना रे बाबा….

Related Articles

Back to top button
Close