Home Sliderदेशनई दिल्ली

एयर इण्डिया आज मुंबई की कैंसिल टिकट पर नहीं वसूलेगा शुल्क

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (हि.स.)। एयर इण्डिया ने मुंबई में बारिश की वजह से आगमन/प्रस्थान की कई फ्लाइट रद्द कर दी है। एयर इण्डिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किये गए है। 1800-180-1407 नंबर पर फोन कर यात्री अपनी उड़ान की जानकारी ले सकते हैं। एयर इण्डिया ने फैसला किया है कि 19 सितंबर से पहले आज की उड़ान पर तारीख और समय बदलने पर किसी प्रकार का रद्दीकरण शुल्क नहीं वसूलेगा। 

एयर इण्डिया ने बुधवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। दूसरी तरफ एयर इण्डिया के सीएमडी राजीव बंसल ने आज अधिकारियों को नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि एक-एक मिनट मूल्यवान है और हमे अपनी सर्विस को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता दिखानी पड़ेगी। 

Related Articles

Back to top button
Close