Home Sliderखबरेमनोरंजनमुंबईराज्य

ऐक्टर संदीप नाहर ने सोशल मिडिया पर सुसाइड नोट व एक विडियो शेयर करके कर ली आत्महत्या, ‘एमएस धोनी’ जैसे फिल्मो में कर चुके है काम

मुंबई –  ऐक्टर संदीप नाहर ने अपने घर पर कथित तौर आत्महत्या कर ली है। ‘केसरी’ और ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले संदीप नाहर ने पहले सोशल मिडिया पर एक सुसाइड नोट व एक विडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी जिंदगी से किस प्रकार परेशान थे वह बताते हुए नजर आरहे है . मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है .

ऐक्टर संदीप नाहर ने करीब 9 मिनट के अपने वीडियो में कहते हैं,  कि मुझे आपने कई फिल्मों में देखा होगा। एमएस धोनी में मैंने छोटू भैया का किरदार निभाया था। आज यह वीडियो बनाने का मकसद है। मकसद ये है कि हमारी जिंदगी में कई प्रॉब्लम चल रही है। मैं दिमागी तौर पर स्टेबल नहीं हूं। इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है। डेढ़ दो साल से मैं ट्रोमा से गुजर रहा हूं।

 मैंने पत्नी को बार-बार समझाया है। 365 दिन लड़ना। हर रोज सुसाइड की बात करना। वो कहती है मैं मर जाऊंगी और तुझे फंसा दूंगी। मैं परेशान हो चुका है। मेरी फैमली को गाली देती है। मां को गाली देती है। मैं उसके सामने घर वालों की फोन नहीं उठा पाता हूं।

#Suicide #note ab jine ki icha nhi ho rhi hai .life me kafi sukh dukh dekhe ..har problem ko face kia bt aj me jis troma se guzar rha ho wo bardash ke bahar hai .mai janta ho ki suicide karna kayarta hai mujhe bhi jina tha bt aise jine ka bhi kya fayeda janha sakun or self respect na ho ..my #wife kanchan Sharma or uski mummy vinu Sharma jinhone mujhe na samjha na samjhne ki koshish ki meri #wife hyper nature ki hai uski personality alag hai meri alag jo bilkul bhi match nhi …

See more

 मेरा नाम किसी से भी जोड़ देती है। शक करती है। शक का इलाज नहीं है। हर समय लड़ती है। पिछले दिनों घर से भाग गई थी। मैं फिर ढूंढने लगा। इसकी मां इसे साथ देती है। केस करने की धमकी देती है।’वीडियो में संदीप नाहर आगे कहते हैं, ‘कंचन का 2015-16 में एक एक्स था। जिसके साथ छह साल ये रही है। इसने अपने एक एक्स को एक झूठे केस में जेल भिजवाया। मैंने इससे तरस खाकर शादी की थी। साथ देने के लिए 2019 की बात है।

 

हमारी नहीं बनी। कोरोना की वजह से जब घर गया तो वहां उसका वेलकम किया। दोस्तों अगर मैं कुछ करता हूं तो घर वालों को ये (कंचन) परेशान नहीं करे। मेरी फैमली से ये बहुत नफरत करती है। केस नहीं करे। बुलेट डैडी को देना चाहता हूं। चेन मां को देना चाहता हूं। कैश कंचन ले जाए। उसे गलतियों का कभी एहसास नहीं होता है। मैं चाहता हूं कि गलतियों का एहसास हो। अगर वो आगे शादी करती है तो उसके दिमाग का कोई इलाज जरूर करा दे।’

Related Articles

Back to top button
Close