Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

BJP विधायक का विवादित बयान बोले , गायो की हत्या की वजह से केरल में आई बाढ़ !

नई दिल्ली (27 अगस्त): कर्नाटक के विजयपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बसानगौड़ा पाटिल यतनाल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

उन्होंने केरल में आई बाढ़ को गायों की हत्या से जोड़ते हुए कहा कि इसका दंड वहां के लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कोई हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा, वह इसी तरह से अंजाम भुगतेगा। बीजेपी विधायक बसानगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि केरल में लोगों खुले में गोवध किया। क्या हुआ, एक साल के अंदर इस तरह (बाढ़) की स्थिति उत्तपन्न हो गई। उन्होंने आगे कहा कि जो भी हिंदुओं की धार्मिक भावा को ठेस पहुंचाएगा, उसे इसी तरह का परिणाम भुगतना पड़ेगा।

आपको बता दें कि पिछले साल केरल में कुछ लोगों ने केरल में खुलेआम गायों को काटा था जिस पर देश में काफी विवाद भी हुआ था। विधायक का कहा है कि गायों से हिंदुओं की भावनाएं जुड़ी हैं और किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुचानी चाहिए। उन्होंने यहा तक कहा कि अगर कर्नाटक में बीजेपी सत्ता में आई तो राज्य में गोहत्या पर रोक लगा दी जाएगी। ये पहली बार नहीं है कि यतनाल ने कोई विवादित बयान दिया हो इससे पहले भी वह कई बार अपने बेबाक बोल के लिए विवादों में घिर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
Close