Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

ऐसा बयान देकर वेदांती राजनीति में अपना भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं : जेडीयू

नई दिल्ली 22 अप्रैल (हि.स.)। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने की जिम्मेदारी संत राम विलास वेदांती द्वारा लिए जाने को जनता दल यूनाइटेड ने उन्हें राजनीति में अपना भविष्य सुरक्षित करना बताया है।

जदयू के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद शरद यादव ने शनिवार को एक बयान में कहा कि रामविलास न तो भाजपा के सदस्य हैं और न ही पार्टी ने उन्हें कोई टिकट ही दिया है। इसलिए उन्होंने राजनीति में अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए ही ऐसा बयान दिया है। अदालत को उनके बयान को अब विधिक कार्यवाही का हिस्सा मान लेना चाहिए।

बगावत के दौर में कांग्रेस में पुराने नेताओं की बढ़ी पूछ

गौरतलब है कि वेदांती का बयान उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती सहित 13 व्यक्तियों को विवादित ढांचे को गिराने की साजिश रचने का दोषी ठहराने के फैसले के दो दिन बाद आया है। वेदांती का कहना है कि यह तीनों नेता तो आक्रोशित और उत्तेजित कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर रोकने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने स्वयं विवादित ढांचा गिराने और गिरवाने की जिम्मेदारी ली है।

दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने वेदांती के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर लगे आरोप की जिम्मेदारी स्वयं लेते हुए साहस दिखाया है। उन्होंने आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती पर विवादित ढांचा गिराने की साजिश रचने के आरोप को गलत बताते हुए तीनों को निर्दोष बताया है।

Related Articles

Back to top button
Close