खबरे

शादी सोनम की लेकिन सारी लाइमलाइट ले गए तैमूर

मुंबई (ईएमएस)। सोनम कपूर और आनंद आहुजा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी में बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। लेकिन सोनम-आनंद की शादी में दूल्हा, दुल्हन और इतने सारे स्टार्स के होते हुए सारी लाइमलाइट लिटिल प्रिंस तैमूर ले गए।

जी हां पापा सैफ और मम्मी करीना कपूर और तीनों पिंक कलर में शादी में शामिल होने पहुंचे और वाकई उनका रॉयल अंदाज देखने लायक था। सैफ और तैमूर पिंक कुर्ता पायजमा तो करीना कपूर पिंक अनारकली में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

VIDEO : सोनम के रिसेप्शन पार्टी में मस्ती के मूड में दिखे शाहरुख और सलमान , सोनम की मां के लिए गाया ऐसा गाना की……..

तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और ऐसा लग रहा है कि दोनों की शादी में तैमूर ही चीफ गेस्ट थे। बता दें कि सोनम कपूर और करीना कपूर अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी। सोनम कपूर लाल शादी के जोड़े में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अनुराधा वाकिल का डिजाइन किया लहंगा पहना था और दोनों की शादी भी बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में हुई। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, रानी मुखर्जी, जैकलीन फर्नांडिस, स्वरा भास्कर, करिश्मा कपूर सहित कई स्टार्स शादी में पहुंचे थे। सोनम कपूर और आनंद आहुजा पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button
Close