कपिल को क्यों पड़ रही है सपोर्ट की जरुरत
विवादों के चलते इन दिनों कपिल शर्मा बेहद टेंशन में नजर आ रहे हैं। पहले अपनी ही टीम के मेंम्बर्स के साथ गाली-गलौच के कारण सुर्खियां बटोरने वाले कपिल पर एक वेबसाइट के एडिटर को गालियां देने और अभद्र भाषा में ट्वीट करने का आरोप लगा था। इसके बाद सभी जगहों से उनकी आलोचना की खबरें आ रही थीं। बरहाल राहत की बात यह है कि ऐसे आड़े वक्त में भी कपिल को सपोर्ट करने वालों की कमी नहीं है। बताया जा रहा है कि शिल्पा शिंदे के बाद कपिल की ऑनस्क्रीन बुआजी यानी उपासना सिंह और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
कपिल के जर्नलिस्ट से आपतिजनक बातें करने पर बोली भाभी जी , कहा कपिल जैसे …….
दरअसल एक साक्षात्कार में बुआ उपासना ने कहा कि लंबे समय से कपिल मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें शारीरिक परेशानियों ने भी घेरा है। ऐसी स्थिति में यदि उनसे गलतियां हो रही हैं तो उन्हें नजरअंदाज किया जाना चाहिए। करता है। मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है। बहरहाल ऐसे बुरे वक्त में किसी का साथ मिलना बहुत बड़ी बात होती है, इसलिए कपिल को इन लोगों का शुक्र अदा करना चाहिए। बकौल कृष्णा, ‘कपिल की फिल्म फ्लॉप रही जिससे उनका बहुत सारा पैसा डूब गया, वो शराब पीते हैं, लेकिन ड्रग्स नहीं लेते, ऐसे में लोगों को उन्हें माफ कर देना चाहिए, क्योंकि नए शो को भी सही रिस्पॉंस नहीं मिल रहा है।’










