कर्नाटकखबरेराज्य

कर्नाटक चुनाव के कारण गन्ना किसानों को मिली सब्सिडी

नई दिल्ली (ईएमएस)। कर्नाटक में इस समय विधानसभा का चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में हैं। कर्नाटक में बहुत सारी शक्कर मिलें हैं। यहां पर किसान गन्ने की बड़े पैमाने पर खेती करते हैं ।

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देने के लिए 5 रुपए 50 पैसे प्रति क्विंटल की सब्सिडी देने का फैसला किया है। इस निर्णय से केंद्र सरकार के 1540 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च होंगे। यह सब्सिडी केंद्र सरकार सीधे किसानों के खाते में जमा करेगी।

उल्लेखनीय है कि चीनी मिलों पर किसानों का 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है। कर्नाटक में 3000 करोड़ रुपए, गन्ना किसानों के शक्कर मिलों पर बकाया है। किसानों को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रभावित करने के लिए केंद्र सरकार ने यह ताबड़तोड़ फैसला लिया है। इसका कितना असर विधानसभा चुनाव पर पड़ता है। यह परिणाम प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
Close