Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कांग्रेस का जेडीएस को समर्थन, -कुमार स्वामी शाम को करेंगे राज्यपाल से मुलाकात

बेंगलुरु (ईएमएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीडीएस को अपना बिना शर्त समर्थन दे दिया है। चुनाव में कांग्रेस 72 सीटों पर जीत रही है। वहीं जेडीएस 40 सीटों पर जीत रही है। बहुमत का आंकड़ा दोनों को मिलाकर 112 पर पहुंच जाता है। 222 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ है। उसके लिए पर्याप्त बहुमत जेडीएस और कांग्रेस को मिलाकर पूरा हो रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने देवगौड़ा के यहां जाकर कांग्रेस का समर्थन उन्हें देने की बात कही। इसके बाद जनता दल एस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कुमार स्वामी ने राज्यपाल से शाम को मिलने का समय मांगा है।

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर रखने के लिए स्वयं पहल करके जनता दल एस को समर्थन दे दिया है। जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई हैं। कर्नाटक में सरकार किसकी बनेगी इसकी चाबी राज्यपाल के हाथ में हैं ऐसी स्थिति में कर्नाटक में क्या स्थिति बनेगी इसको लेकर सारे देश में राजनीतिक हलचलें काफी तेज हो गई हैं भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण अपना दावा पेश करेगी सांसद प्रभात झा ने भी इसी आसय का संकेत टीवी चैनल को दिया है।

Related Articles

Back to top button
Close