Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कांग्रेस मुख्यालय लाया गया आरके धवन का पार्थिव शरीर, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और इंदिरा गांधी के करीबी रहे दिवंगत राजेन्द्र कुमार धवन के पार्थिव शरीर को बुधवार को 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यहां संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस व सेवादल से जुड़े तमाम नेताओं ने आर. के. धवन के अंतिम दर्शन किये और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

कांग्रेस नेता आर. के. धवन का सोमवार शाम दिल्ली के बी. एल. कपूर अस्पताल में निधन हो गया था। वह 81 वर्ष के थे। धवन को पिछले गुरुवार को बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सियासी गलियारों से लेकर आम जनता तक ये सर्वाजनिक था कि इंदिरा गांधी के कार्य़काल में संजय गांधी के बाद केवल आर. के. धवन ही दूसरे सबसे ताकतवर नेता थे। आर.के.धवन 1962 से लकर 1984 तक इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे। 31 अक्टूबर, 1984 को जब तत्कालीन प्रधानमंत्री निवास 1 सफदरजंग रोड पर इंदिरा गांधी को उनके अंगरक्षकों ने गोली मारी, उस समय उनके ठीक पीछे छाता लेकर आर.के. धवन ही चल रहे थे, जो उस हमले में बाल-बाल बच गए थे, क्योंकि हत्यारों के निशाने पर सिर्फ इंदिरा गांधी ही थीं।

Related Articles

Back to top button
Close