Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

आपको मिल विपक्ष और जनता का साथ , पांचवें दिन भी राजभवन में धरना जारी

नई दिल्ली (ईएमएस)। राज निवास पर धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्रियों के समर्थन में विपक्षी दलों का समर्थन भी आम आदमी पार्टी को मिल रहा है। इसके साथ ही जनता के बीच से भी आम आदमी पार्टी के धरने को समर्थन मिल रहा है।

धरने के चौथे दिन राष्ट्रीय जनता दल, तृणमूल कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा, अभिनेता कमल हसन, वृंदा करात आदि का खुलकर समर्थन केजरीवाल को मिला। इसके साथ ही प्रदर्शन में दिल्ली की जनता ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने अभी तक मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों से बातचीत करने की कोई पहल नहीं की है। उल्टे दिल्ली सरकार के सचिवालय पर भाजपा विधायकों ने प्रतिकार स्वरूप धरना शुरू कर दिया है। सचिवालय के अंदर पहली बार धरना जैसी कार्यवाही होने से इसे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया जा रहा है।

राजभवन में पांचवें दिन धरना चल रहा है। आम आदमी पार्टी ने अब धरना, प्रदर्शन को तेज करने का निर्णय लिया है। सांसद संजय सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों को राजभवन में नजर बंद करके रखा गया है। उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में अब दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा, आईएएस अफसरों की हड़ताल समाप्त कराने और राजभवन में लंबित योजनाओं की मंजूरी के लिए, प्रदर्शन तेज करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button
Close