उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कुख्यात इनामी डकैत बबली कोल और पुलिस के बीच मुठभेड़ , एक घायल बदमाश गिरफ्तार

चित्रकूट, 03 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में आतंक का पर्याय बने साढ़े पांच लाख के कुख्यात इनामी डकैत बबली कोल गैंग और चित्रकूट पुलिस के साथ मानिकपुर थाना क्षेत्र के जामुनहाई जंगल में आज हो रही मुठभेड़ में घायल हुए 25 हजार के इनामी जियालाल कोल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से घायल डकैत जियालाल को इलाज के किये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेन्द्र का कहना है कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में कई वर्षों से डकैत बबली कोल गैंग का आतंक है। बबली कोल गैंग के शनिवार की सुबह मानिकपुर क्षेत्र के जमुनिहाई जंगल में होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मानिकपुर, बहिलपुरवा, मारकुंडी, रैपुरा, कर्वी कोतवाली, मऊ आदि कई थानों की फोर्स ने जंगल की घेराबंदी कर डकैतों को आत्मसमर्पण करने को कहा। इसी बीच डकैत बबली कोल गैंग ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की। 

पुलिस की जवाबी कार्यवाई में गोली लगने से घायल हुए बबली कोल गैंग के 25 हजार के इनामी डकैत जियालाल कोल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा गैंग से मुठभेड़ अभी की जारी है। मुठभेड़ में और भी डकैतों को गोली लगने की सम्भावना है। 

Related Articles

Back to top button
Close