Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

केंद्र सरकार ने जगन्नाथ धाम के लिए जारी किये 50 करोड़

नई दिल्ली, 25 अप्रैल = केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ओडिशा के पुरी जगन्नाथ धाम मंदिर के विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने प्रसाद योजना के अंतर्गत धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जगन्नाथ धाम मंदिर के लिए यह राशि स्वीकृत की है।

उन्होंने कहा कि विषय आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र प्रायोजित योजना के तहत ‘स्वदेश दर्शन’ और ‘प्रसाद’ योजनाएं शुरू की गई थी। उसके अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर में विकास कार्य होंगे जिससे पर्यटन को और बढ़ावा दिया जा सके।

सुकमा हमला : कांग्रेस ने साधा मोदी सरकार पर निशाना , कहा सरकार की विफलता का उदाहरण

उल्लेखनीय है कि पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है। यह भारत के ओडिशा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। जगन्नाथ शब्द का अर्थ जगत के स्वामी होता है। इनकी नगरी ही जगन्नाथपुरी या पुरी कहलाती है। इस मंदिर को हिन्दुओं के चार धाम में से एक गिना जाता है।

Related Articles

Back to top button
Close