Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

सुकमा हमला : कांग्रेस ने साधा मोदी सरकार पर निशाना , कहा सरकार की विफलता का उदाहरण

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में सेना पर हुए नक्सली कटैक को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि आतंकवाद को मिटाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में ही अब तक सबसे ज्यादा 25 जवान शहीद हुए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार को इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर हमले के बाद क्या प्रभावी इंतजाम किये गए? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र-राज्य समन्वय का अभाव है।

प्रियंका ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि डीजी सीआरपीएफ का पद खाली पड़ा है और इसके बारे में कुछ भी नहीं किया गया है। इस स्थिति को सुधारने के लिए कोई प्राथमिकता नहीं दिखायी गई।

PM मोदी करेंगे बुनियादी ढांचा क्षेत्र के प्रदर्शन की समीक्षा

यदि हम सीमा पार से आतंकवाद को पनपने में गंभीर हैं, तो हम देश के आतंकवादियों को हराने के बारे में गंभीर होना चाहिए। कांग्रेस ने इन आतंकवादियों की पीड़ा को मिटाने के लिए पूर्ण प्रयास किए। हमने आंध्र प्रदेश में आतंकवादियों का सफाया कर दिया।

उन्होंने 2013 की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल हिंसा में अपने 25 वरिष्ठ नेताओं को खो दिया है। यह भाजपा कार्यकाल के दौरान था और राज्य सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को नक्सलियों ने चिंतागुफा के पास बुर्कापाल में नक्सलियों ने रोड ओपनिंग पार्टी पर घात लगाकर हमला कर दिया था। जिसका जवानों ने भी गोली से जवाब दिया। दोनों ओर से लंबे समय तक फायरिंग चलती रही। इस दौरान नक्सली जवानों के हथियार भी लूटकर ले गए।

घायल जवान शेर मोहम्मद के मुताबिक, ‘हमारी लोकेशन का पता लगाकर लगभग 300 नक्सलियों ने हम पर हमला कर दिया। जवाबी फायर में हमने भी कईयों को मारा। वे लगभग 300 थे और हम 150 के आसपास। मैंने 3-4 नक्सलियों के सीने में गोली मारी।

Related Articles

Back to top button
Close