खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कोल्हापुर में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने पत्नी संग की आत्महत्या

मुंबई, 30 जनवरी (हि.स.)। कोल्हापुर में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने पत्नी संग गोली मार कर आत्महत्या कर लिया है। इस घटना की जानकारी आज मंगलवार को दोपहर में स्थानीय पुलिस को मिली , जिससे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक बबन पांडुरंग बोबड़े अपनी पत्नी रेखा के साथ कोल्हापुर में स्थित राजलक्ष्मीनगर में रहते थे। आज मंगलवार को बोबड़े व उनकी पत्नी घर से बाहर नहीं निकले, इससे पड़ोसियों को शक हो गया और इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इस जानकारी को मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा खोल कर पंचों के साथ जब घर में गई तो पति-पत्नी की लाश देख कर सभी सन्न रह गए। बोबड़े ने आत्महत्या करने से पहले एक पत्र लिखा है। लेकिन अभी तक बोबड़े द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

Related Articles

Back to top button
Close