उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक पौधा लगाने का लिया संकल्प

मऊ, 26 जनवरी (हि.स.)। भारत देशवासियों ने आज 69 वां गणतंत्र दिवस मनाया है। गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर पूरे देश में धूम मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में भी इस गणतंत्र दिवस को त्योहार के रुप में मनाया गया। 

मऊ जनपद में भी गणतंत्र दिवस पर्व की धूम चारों तरफ देखने को मिला। पुरा जनपद देशभक्ति के रंग में रमा हुआ है। जिले के पुलिस लाइन मैदान पर गणतंत्र दिवस परेड का लुफ्त उठाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। तो वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के वन व पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। ध्यवजारोहण कार्यक्रम के बाद मंत्री सहित सभी उपस्थित लोगों ने देश भक्ति कार्य़क्रमों को देख कर मंत्रमुग्ध हो गये। 

इस अवसर पर प्रदेशवासियों को मंत्री दारा सिंह चौहान ने शपथ दिलाने के साथ ही संदेश दिया कि विश्व में बढ़ रहे प्रदुषण को कम करने के लिए सभी लोग एक वृक्ष जरुर लगाये। वृक्ष है तो जीवन है।

Related Articles

Back to top button
Close