उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

गेहूं, ज्वार और धान के पौधे नहीं पहचान सकते राहुल : वीरेन्द्र सिंह

लखनऊ, 03 जुलाई (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भदोही के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने मंगलवार को कहा कि किताबों में खेती-किसानी पढ़ने वाले किसानों के लिए आन्दोलन कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह गेहूं,ज्वार और धान के पौधे की पहचान कर लें तो हम उनका सम्मान करेंगे। पूर्व की सरकारें किसानों की दुगर्ति के लिए जिम्मेदार हैं। 

वीरेन्द्र सिंह ने डालीबाग स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बाचतीत में कहा कि देश व प्रदेश की राजनीहित खेत-खलिहानों से होकर गुजरती है। भारत कृषि और किसानों का देश है। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि का कदम उठा रही है। 

सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार सरकार ने किसान समृद्धि आयोग बनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके चेयरमैन हैं। किसानों की समृधि के लिए यह आयोग बनाया गया है। किसानों की समृद्धि से ही देश व प्रदेश समृद्ध होगा। प्रदेशभर के छः स्थानों पर कृषि ऋषि परम्परा सम्मेलन किए जायेंगे। इस सम्मेलन में किसान मोर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्मान करेगा। 
मस्त ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आयु दोगुनी होगी। प्रधानमंत्री ने देश के बजट का 52 प्रतिशत हिस्सा किसानों के विकास के लिए दिया है। प्रदेश सरकार ने फिजूलखर्ची रोक कर किसानों का कर्जा माफ किया। गन्ना किसानों के लिए जो काम किया, उसके लिए किसानों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भेड़ पालन करने वाले किसानों के लिए भी योजना बनाई है। भेड़ों को रखने के लिए विश्राम और आवासीय शेड भी बनाये जा रहे हैं। किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए मिड-डे मील में आलू, टमाटर और प्याज को शामिल किया गया है। 

Related Articles

Back to top button
Close