खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

जोगेश्वरी में आग लगने से सनसनी, कोई हताहत नहीं

मुंबई 10 फरवरी (हि स)। जोगेश्वरी स्थित जयकोच के पास श्रेयस इंडस्ट्री में आज दोपहर में अचानक आग लग जाने से यहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लेकिन यहां किसी भी तरह की जनहानि होने की खबर मिली है। यहां अब भी आग बुझाने का काम तीव्र गति से जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को जोगेश्वरी पूर्व में स्थित जयकोच के पास श्रेयस इंडस्ट्री के मीटर बाक्स में अचानक आग लग गई थी। यह आग देखते ही देखते पहले मजले तक व बाद में दूसरे मजले तक पहुंच गई। यहां आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी कामगारों को बाहर निकाल दिया , जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

घटनास्थल पर लाखों रुपए का कीमती सामान जल जाने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। इसी तरह आज दोपहर में ही बांद्रा पूर्व में केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले के समाधान बंगले के सामने की इमारत में भी आग लग गई थी। यहां भी फायरब्रिगेड के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया है। इस घटना में भी किसी भी तरह की जनहानि नहीं हो सकी है। 

Related Articles

Back to top button
Close