खबरे

सलमान के इस फिल्म में प्रियंका ही नहीं कटरीना भी आएँगी नज़र

मुंबई (ईएमएस)। अपनी अप​कमिंग फिल्म भारत में अभिनेता सलमान खान, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। कटरीना अभी हाल ही में सलमान के साथ फिल्म टाइगर जिंदा है में नजर आईं थीं। पहले इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा था फिर खबरें आईं कि प्रियंका ने फिल्म को करने से मना कर दिया है और अब कटरीना फिल्म में होंगी।

इसके बाद कहा गया कि कटरीना नहीं, प्रियंका ही फिल्म की हीरोइन होंगी। अब कहा जा रहा है कि कटरीना और प्रियंका दोनों ही इस फिल्म में काम करेंगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म की हीरोइन को लेकर काफी कंफ्यूजन था और अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। मेकर्स भी इस पर कुछ नहीं बोल रहे थे क्योंकि कई अभि​नेत्रियों से बात चल रही थी। लेकिन अब उन्होंने प्रियंका और कटरीना दोनों को फाइनल कर लिया है। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। बता दें कि सलमान और प्रियंका करीब एक दशक पहले फिल्म सलाम-ए-इश्क में साथ नजर आए थे। अगर भारत में प्रियंका रोल करती हैं ​तो दस साल बाद दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। सलमान और प्रियंका की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Related Articles

Back to top button
Close