Home Sliderखबरेराज्य

तमिलनाडु में हंगामा : युवकों ने जबर्दस्ती काटे आठ ब्राह्मणों के जनेऊ

चेन्नई (ईएमएस)। तमिलनाडु में मंगलवार को पेरियार की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद से ही हंगामा और तनाव की स्थिति बनी हुई है। अब चेन्नई के ट्रिप्लिकेन में आठ ब्राह्मणों के पुनाल (जनेऊ) जबर्दस्ती काटने का मामला सामने आया है। यह हंगामा बीजेपी सचिव एच. राजा की एक फेसबुक पोस्ट के बाद से हो रहा है। इसमें उन्होंने पेरियार की मूर्ति गिराने की बात कही थी। अब करीब आठ-दस बाइकसवार युवकों ने आठ ब्राह्मणों के ‘पुनाल’ (जनेऊ) जबर्दस्ती काट दिए और मौके से भाग निकले।

बता दें कि पेरियार का आंदोलन नास्तिकता के प्रसार के लिए जाना जाता है। उन्होंने द्रविड़ कड़गम नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई थी। इसकी विभिन्न शाखाओं और डीएमके जैसी द्रविड़ पार्टियों ने खुले तौर पर नास्तिकता का प्रसार किया था। ब्राह्मणों के जनेऊ काटने की घटना को उनकी आस्तिकता पर हमला माना जा रहा है। बता दें कि राज्य के बीजेपी नेता एच. राजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति गिराए जाने को सही ठहराया था, जिसके बाद से राज्य में हंगामा शुरू हुआ। राजा ने लिखा था, लेनिन कौन हैं, उनके और भारत के बीच क्या संबंध है? कम्युनिज्म और भारत का क्या संबंध है? त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति गिरा दी गई।

बेहतर इलाज के लिए अमेरिका रवाना हुए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर

आज यह त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति गिरी है, कल ईवी रामास्वामी की मूर्ति गिरेगी। हालांकि पार्टी ने इसे राजा का व्यक्तिगत मत बताते हुए इससे किनारा कर लिया था और राजा ने भी बाद में यह पोस्ट हटा दी थी। मगर इस पोस्ट के बाद वेल्लूर में पेरियार की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया और शाम को बीजेपी दफ्तर पर बम फेंकने की बात भी सामने आई।

Related Articles

Back to top button
Close