उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

ताजमहल व आसपास सौन्दर्यीकरण के लिए 156 करोड़- रीता बहुगुणा

लखनऊ, 03 अक्टूबर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने पर्यटन विभाग की बुकलेट में आगरा व ताजमहल को लेकर जानकारी नहीं दिये जाने पर कहा कि ताजमहल का उत्तर प्रदेश व देश के पर्यटन विकास में विशेष महत्व है। इसके लिए उसे कोई भूला नहीं है। ताजमहल व आसपास क्षेत्रों में सौन्दर्यीकरण के लिए 156 करोड़ रूपयों की योजनाएं स्वीकृत हुई है। 

पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि आगरा को स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है और इसमें 156 करोड़ रुपए की योजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। इन परियोजनाओं पर दिसम्बर अंतिम सप्ताह के बाद से कार्य शुरू हो जाएगा। पूरे आगरा क्षेत्र के विकास के लिए हमारी सरकार सोच रही है। लगभग 370 करोड़ रुपए की परियोजनाएं आगरा क्षेत्र के लिए प्रस्तावित हैं। इनमें ताजमहल क्षेत्र के विकास से जुड़े लगभग 156 करोड़ रुपए के कार्य शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से विश्व पर्यटन दिवस पर जारी बुकलेट ‘उत्तर प्रदेश पर्यटन-अपार संभावनाएं’ के किसी भी पन्ने पर ताजमहल के सम्बन्ध में नहीं छापा गया। ये कहना गलत है। ताजमहल को लेकर प्रदेश सरकार की अलग से योजना है। जहां लाखों पर्यटकों का आना होता है। 

उन्होंने कहा कि दुनिया के सात आकर्षकों में एक, प्रसिद्ध ताजमहल पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। उत्तर प्रदेश में स्थित ताजमहल और आगरा का विकास भारत सरकार और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैंं।

Related Articles

Back to top button
Close