Home Sliderकर्नाटकखबरेराज्य

दलितों का गाना गाने वाली कांग्रेस ने खड़गे को बाहर कर दिया : पीएम मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फिर दी चुनौती

बेंगलुरु (ईएमएस)। देश के पीएम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को चित कर भाजपा को जीत दिलाने के लिए प्रचार में कूद गए है। गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार की धार तेज करते हुए कांग्रेस पर पीएम मोदी ने जमकर हमला करते हुए कुलबर्गी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रति गुस्सा कर्नाटक में चारों तरफ दिखाई दे रहा है। कर्नाटक की जनता का संकल्प है कि पांच साल बेकार हो गए, अब एक पल भी कर्नाटक को बर्बाद नहीं होने देना है। पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए देश में क्या कारण है कि देश के हर कोने से कांग्रेस पार्टी की छुट्टी हो रही है। पिछले चार साल में देश के हर कोने में कांग्रेस पार्टी को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश की जनता को देश व्यापी विकल्प के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रति एक नया उमंग और विश्वास पैदा हुआ है। यहा चुनाव हमारे क्षेत्र में कौन विधायक बने और न बने,कौन हारे-कौन जीते, इस छोटे काम के लिए नहीं है। यह चुनाव कर्नाटक के नौजवानों और किसानों का भविष्य तय करने के लिए है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बेशर्मी के साथ सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए, हमारे वीर जवानों पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाए, मगर कांग्रेस है कि सेना पर भी सवाल उठाती है। मैं कहना चाहता हूं कि अगर जवाब चाहिए तो पाकिस्तान जाइए जहां,उनके मुर्दे गड़े थे। उन्होंने कहा कि मार्शल करिअप्पा का भी कांग्रेस ने अपमान किया है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी कांग्रेस के एक नेता ने जवानों को गुंडा कह दिया। क्या हमारी सेना को,देश की रक्षा के लिए मर मिटने वाले जवानों को कभी कोई गुंडा कहने का पाप कर सकते हैं क्या, क्या कांग्रेस ने अपने नेता को निकाला क्या, जिसने जवानों का अपमान किया। जय जवान जय किसान सेना को ताकत देता है। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा के नेतृत्व में किसानों की सरकार बनेगी और यहां की जनता के दालों का उचित दाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वामिनाथन की रिपोर्ट को अलमीरा में रखने का काम किया,हमारी सरकार ने उन सिफारिशों को लागू करने का काम किया।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वाले दलित की गीत गा रहे हैं, पिछली चुनाव में खड़गे जी के नाम पर वोट मांगा और खड़गे जी को बाहर कर दिया गया। ये दलितों की बात करने वाली कांग्रेस से मैं पूछना चाहता हूं कि जहां बीजेपी सरकार बनाती है,वहां हम विश्वास जीतते हैं,वहां फूल खिलता है। लेकिन जहां कांग्रेस को जीत मिलती है, वहां सिर्फ परिवार ही फूलते हैं। कोई अंदाज लगा सकता है कि खड़गे जी की संपत्ति कितनी होगी। दलितों पर अत्याचार की जो घटनाएं कर्नाटक में हुई है, यह किसी से छिपी नहीं है। मोदी ने प्रचार के दौरान हिन्दुत्व कार्ड का भी कुशलता से इस्तेमाल करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान राजनीतिक हिंसा में दो दर्जन से अधिक भाजपा कायर्कर्ता मारे चुके है। प्रधानमंत्री ने कहा, उनका क्या अपराध है? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह आपके विचारों का विरोध कर रहे थे, उन्होंने कर्नाटक के लोगों के लिए आवाज उठायी।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी गुरुवार को भी चौतरफा हमला बोला और कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार की उपलब्धियों के बारे में कागज की पुर्जी की मदद के बिना 15 मिनट बोलने की उन्हें चुनौती दी। गौरतलब हैं कि चामराजनगर जिले के सांतेमरनाहल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, मैं कांग्रेस अध्यक्ष को चुनौती देता हूं कि वह हिन्दी,अंग्रेजी या अपनी माताजी की मातृभाषा में पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में कागज पढ़े बिना, 15 मिनट तक बोलें….कर्नाटक के लोग अपना निष्कर्ष खुद तय कर लेगी उस क्या करना है।

Related Articles

Back to top button
Close