Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

दिल्ली : बुधवार को भाजपा की 33 जनसभाएं

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)। निगम चुनावों में प्रचार के लिए धुआंधार प्रचार का दौर शुरू हो चुका है। इसी रणनीति के तहत बुधवार को भाजपा दिल्ली में 33 जनसभाएं आयोजित करेगी। केन्द्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू, केंद्रीय मंत्री उमा भारती एवं अन्य वरिष्ठ नेता जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

दिल्ली भाजपा महामंत्री रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू आरके पुरम एवं छतरपुर विस्तार में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती एवं डाॅ. हर्ष वर्धन जमुना बाजार, कश्मीरी गेट के पास जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

माल्या के प्रत्यर्पण के लिए हरसंभव कदम उठा रही केंद्र सरकार: नायडू

इसके अतिरिक्त भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू, कृष्णपाल गूजर, संतोष गंगवार, संजीव बाल्यान, राजवीर सिंह, ओम प्रकाश धनकड़, प्रेम कुमार धूमल, हुकुमदेव नारायण, सैयद शहनवाज हुसैन, विजय बहुगुणा, शाजिया इल्मी, मनजिन्दर सिंह सिरसा, स्टार प्रचारक जस्सी बी 30 स्थानों पर बड़ी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close