Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

माल्या के प्रत्यर्पण के लिए हरसंभव कदम उठा रही केंद्र सरकार: नायडू

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)। लंदन में विजय माल्या की गिरफ्तारी के ठीक एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि केंद्र सरकार शराब व्यवसायी विजय माल्या को भारत लाने के सभी आवश्यक कदम उठा रही है। नायडू ने बुधवार को कहा कि, भारत सरकार विजय माल्या को देश में वापस लाने और कानून के सामने पेश करने के लिए सभी कोशिशें की जा रही हैं।

दिल्ली : निगम चुनाव प्रचार में उतरेंगे भाजपा के ‘ए’ केटेगरी के नेता

नायडू ने आगे कहा कि केंद्र यूके सरकार से शराब व्यापारी को प्रत्यर्पित करने के लिए राजी करेगी क्योंकि उनके खिलाफ भारत में कई मामले हैं जिनका उन्हें सामना करना है। उम्मीद है कि यूके सरकार इस मामले में भारत सरकार का सहयोग करेगी। माल्या की गिरफ्तारी के बाद, स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान जारी कर कहा कि धोखाधड़ी के आरोपों के संबंध में फरार व्यापारी को भारतीय अधिकारियों की ओर से गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button
Close