Home Sliderखबरेराज्य

देश में रामनवमी की धूम, मन्दिरों में उमड़े श्रद्धालु

Uttar Pradesh.लखनऊ, 05 अप्रैल = देशभर में रामनवमी की धूम दिख रही है, सुबह से ही मन्दिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। जगह-जगह राम यात्रा निकाली जा रही हैं। इसका प्रदेश के सभी जिलों में उत्साह देखा जा रहा है, तो वहीं सुरक्षा को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट हैं।

आज रामनवमी है यानी नवरात्र का अंतिम दिन। माता के नौवें रूप सिद्धिदात्री की पूरे देश में पूजा हो रही है। हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी धूमधाम से मनाई जाती है। रामनवमी के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था। उनके जन्म उत्सव को लेकर देशभर में राम रथ यात्रा व झाकियां पूरे गांजे-बांजे के साथ निकाली जाती हैं।

वासंतिक नवरात्र – नवम् सिद्धिदात्री

नवरात्रि की आखिरी दिन व रामनवमी के चलते भोर सुबह से ही प्रदेश के सभी शक्तिपीठ व प्रतिष्ठित मन्दिरों में माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। रामजन्मभूमि अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, समेंत प्रदेश के सभी जिलों में भगवान राम की यात्रा निकाली जा रही हैं। इसको देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

Related Articles

Back to top button
Close